फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

जश्ने चिरागां आज से पहुंचने लगे जायरीन

Sat, 14 Dec 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। खानकाह नियाजिया में दो दिवसीय जश्ने चिरागां शनिवार से होगा। इसमें शामिल होने के लिए जायरीन के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि शनिवार को छोटा चिरागां होगा। इसमें खास तौर से महिलाएं और बुजुर्ग शामिल होंगे। अगले रोज बड़ा चिरागां होगा। इसमें सभी जायरीन शामिल हो सकेंगे। शाम को पांच बजे से चिरागां की रस्म का आगाज सज्जादानशीन शाह हसनी मियां अपने हाथों से पहला चिराग देकर करेंगे। दिन में चादरपोशी गुलपोशी का सिलसिला रहेगा। अगले रोज रविवार को शाम 6 बजे हजरत निजाम उद्दीन औलिया और शाम को 7 बजे हजरत गौसुल आजम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। तकरीब के बाद देर रात साहिबे सज्जादा दिल्ली के लिए हजरत निजाम उद्दीन औलिया के उर्स में शिकरत करने रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed