{"_id":"5de6b22c8ebc3e5482770cda","slug":"religion-bareilly-news-bly386520723","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह दाना वली के उर्स में केला शाह बाबा का कुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह दाना वली के उर्स में केला शाह बाबा का कुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हजरत शाह दाना वली के उर्स में छठे रोज हजरत केला शाह बाबा के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें तमाम जायरीन ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया।
उर्स की तकरीब रविवार को सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। इसके बाद चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा। इस बीच दोपहर को महफिल में मुतवल्ली सूफी अब्दुल वाजिद खान नूरी ने शाह दाना वली की करामात और उनके अस्ताने की सिफत बयान की। उन्होंने कहा कि यहां से कोई भी सवाली खाली नहीं जाता। शाम को रंग शरीफ की महफिल में फनकार निजाम साबरी कलियरी ने कलाम पेश किया। इसके बाद हजरत केला शाह बाबा का कुल हुआ। दरगाह मस्जिद के इमाम मौलाना शुजात खान ने दुआ की। सूफी रिजवान रजा खां नूरी ने सलातो सलाम की सदाएं बुलंद कीं। सदर यूसुफ इब्राहिम ने तबर्रुक तकसीम किया। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी के अनुसार बुधवार को सुबह 10:10 बजे सैय्यद बाबा का कुल होगा।