फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

70 वर्ष से अधिक आयु के आजमीन के साथ सहयोगी का भी रहेगा रिजर्व कोटा

Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। हज पर जाने वाले 70 प्लस के आजमीने हज के साथ एक सहयोगी भी जा सकेगा। उसके लिए रिजर्व कोटा रखा गया है। इसमें एक ही कवर नंबर से दो लोग जा सकेंगे।
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी हज यात्रा 2020 की गाइड लाइन के अनुसार, जिनका जन्म 31 मई 1950 में या उससे पहले हुआ है उनको ही रिजर्व कोटे का फायदा मिलेगा। वह अपने साथ एक साथी का भी आवेदन कर सकते हैं।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि इस बार 70 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के हज आवेदनकर्ता के साथ एक कवर नंबर पर दो लोगों को हज पर जाने की अनुमति मिलेगी। बिना सहयोगी 70 प्लस कोटे में दर्ज नहीं किए जाएंगे। हज यात्रा की एनसीएनटीजेड कैटेगरी व अजीजिया कैटेगरी इन दोनों ही श्रेणी में हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पांच दिसंबर तक
समिति के प्रभारी मोहसिन इरशाद ने बताया कि 70 प्लस आयु के बुजुर्ग हज यात्री यदि 2020 की हज यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो पांच सितंबर दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बरेली हज सेवा समिति के सेंटर पर फ्री ऑनलाइन हज फार्म भरने के लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी वह भी सेंटर से पता किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed