फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

अमन और सौहार्द का संदेश देकर पूरा हुआ शराफत मियां का उर्स

Sun, 10 Nov 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। खानकाह शराफतिया पर चल रहा हजरत शाह शराफत अली मियां का उर्स अमन और सौहार्द का संदेश देते हुए पूरा हो गया। इसमें कुल की रस्म के दौरान देश विदेश के जायरीन की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां की सरपरस्ती में जलसे का मंच सजाया गया। इसमें अल्लामा महमूदुल हसन ने खिताब करते हुए उर्स शराफती से यह पैगाम दिया कि मुसलमान दुनियाबी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम भी हासिल करें। आज मुसलमानों के जो हालात हैं वह दीनी तालीम से दूरी और शरीयत के अहकाम न करने की वजह से हैं। कन्नौज से आए मौलाना अजीज मुजद्दिदी ने कहा कि हमारे आका हुजूर नबी-ए-करीम ने अखलाक से इस्लाम का परचम बुलंद किया। अपने अखलाक की तलवार से दुनिया के जुल्मो सितम का खात्मा किया। आज फिर दुनिया में जुल्मो सितम के बादल छाए हुए हैं। अखलाकी कद्र और तहजीब खत्म हो रही है। इसलिए आज हर कौम के इंसानियत पसंद को पैगंबरे इस्लाम की तालीम और उनके अखलाक को अपनाने की जरूरत है। इस बीच हसीब रौनक सकलैनी ने कलाम पेश किया।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद कुल के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह था कि आसपास कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, जाटवपुरा, आलमगीरीगंज आदि इलाके जायरीन से भरे हुए थे। इसी बीच पीरो मुर्शिद शाह मोहम्मद सकलैन मियां मंच पर आए और कुल की रस्म शुरू की गई। कुल के बाद पीरो मुर्शिद ने अमनो अमान, सलामती और तरक्की के लिए खुसूसी दुआएं कीं। आखिर में उन्होंने जायरीन को सुकून के साथ वापस जाने की हिदायत दी। यह ताकीद भी की- रास्ते में कोई शोर शराबा न होने दें। मंच पर अल्हाज मुमताज मियां, अल्हाज मुंतखब मियां, अल्हाज गाजी मियां, सादिकैन मियां, हाफिज गुलाम गौस, मोहम्मद हमजा सकलैनी, मौलाना अनवार, डा. इस्माइल कुरैशी, सलमान सकलैनी, गुलाम मुर्तुजा, इंतखाब सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed