फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

छठ मइया होइये सहइया..गीतों के साथ दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

Mon, 04 Nov 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। हल्की ठंड, हल्की धुंध बीच रविवार सुबह रामगंगा नदी के किनारों पर छठ माता के भजनों से गूंज रहे थे। रंग बिरंगे परिधान पहन हाथों में पूजा सामग्री लिए हर किसी के चेहरे पर अलग ही खुशी थी। नजारा था छठ पर्व के समापन पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का। व्रती महिलाओं और परिवार के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

नहाय-खाय की प्रक्रिया से लेकर उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने तक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। ये लोग सुबह सूर्योदय होने से पहले रामगंगा नदी, डिफेंस कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में बने जलाशय के किनारे पर पहुंच गए। छठ माता का पूजन कर घी के दीप जलाए। छठ मइया के गीत गाकर उन्हें मीठा अर्पित किया। इसके बाद पानी में कमर तक उतरकर सूर्य उदय होने पर पूजा की और अर्घ्य देकर व्रत खोला। पूजन को पहुंची पहुंची रानी, सुनीता और रचना समेत अन्य ने बताया कि यह व्रत वह अपने परिवार की शांति के लिए रखते हैं। व्रत करने वाले भक्त अपने चार दिन के आहार में प्रसाद रूप फल, खीर और बिना नमक की रोटी ग्रहण करते हैं। सूर्य की आराधना कर कुछ मीठा खाकर व्रत खोलते हैं।
विज्ञापन

पांरपरिक व्यंजनों का लगा भोग
छठ के अवसर पर महिलाओं ने घराें में कई तरह के पारंपरिक व्यंजन जैसे ठेकुआ आदि बनाकर भोग लगाया था। छठ पूजा के दौरान पारंपरिक व्यंजनों का खास महत्व रहता है। हर दिन के पूजन के लिए अलग-अलग व्यंजन निश्चित होते हैं। इस दौरान गन्ना, अन्नानास, बड़ा नींबू, हल्दी का खास तौर पर प्रयोग किया जाता है। अर्घ्य के दौरान महिलाओं ने मौसमी फल, सब्जी के अलावा करीब 24-25 उत्पाद सजाकर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर हुए भजन-कीर्तन
व्रती महिलाएं परिवार के साथ सुबह जल्दी ही घाट पर पहुंच गई थीं। यहां छठ मैया की पूजा कर सूर्योदय का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिलाओं ने छठ के पांरपरिक गीत साथ मिलकर गाए। महिलाओं ने जय हो सुरज बाबा की, दोहाई दीनानाथ...आपन अर्घ्य स्वीकार करी..अऊर मनसा पुराई हमार... गीत गाए। इसी गीत के साथ अर्घ्य भी दिया। कुछ महिलाओं ने लय में भोजपुरी गीत गाकर मौजूद लोगाें का मनमोह लिया।
परिजनों ने बनाए अस्थायी घाट
सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं कमर तक गंगा नदी, जलाशय में खड़ी हुई। वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने निवास स्थान पर ही अस्थाई घाट बनाए थे।

घाट पर किए सुरक्षा के इंतजाम
रामगंगा घाट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। हर जगह सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। घाट पर आने वाले वाहनों को एक तरफ खड़ा कराया जाता रहा। जिससे किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे ही सिविल डिफेंस कालोनी के शिव मंदिर के बाहर भी सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed