फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

सनातन धर्म मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, कलश यात्रा शाम चार बजे

Sun, 03 Nov 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। अलसी तेल के दीपदान से सनातन धर्म मंदिर के वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। इस्कॉन संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में हुए दीपदान में भगवान दामोदर (श्रीकृष्ण) के फोटो के समक्ष अलसी के तेल के दीये जलाने का महत्व बताया गया। संजीव चांदना ने बताया कि गोपियों ने श्रीकृष्ण की माखन चुराने की शिकायत यशोदा मैया से की तो उन्होंने भगवान कृष्ण को ओखल से बांध दिया। इसकी वजह से उनका नाम दामोदर पड़ा। कार्तिक महीने में अलसी के तेल के दीपदान का महत्व है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम चार बजे से कलश यात्रा निकलेगी। तीन से नौ नवंबर तक श्री वृंदावन धाम के महाराज योगेश ब्रजवासी की श्रीमद्भागवत कथा सनातन धर्म मंदिर इंदिरा पार्क के सामने शाम साढ़े छह बजे से होगी। दस नवंबर को भजन संध्या में चित्र-विचित्र भजन सुनाएंगे। 11 नवंबर को श्री वृंदावन धाम की साध्वी पूर्णिमा के प्रवचन होंगे। 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। मगर भंडारे में गंदगी होने से बचाने के लिए दोना-पत्तल के बजाय बफे सिस्टम से लोगों को प्रसाद खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed