फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

आनंद आश्रम में सुबह रामलीला, शाम को रासलीला का मंचन

Mon, 23 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
religion
आनंद आश्रम में सुबह रामलीला, शाम को रासलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की आनंद आश्रम में चल रही रासलीला में रविवार को स्वामी डॉ. देवकी नंदन ने सुबह के सत्र में रामलीला का लक्ष्मण परशुराम संवाद का वर्णन किया। मंचन में दर्शाया कि सीता स्वयंवर में कई राजकुमार जुटे, लेकिन धनुष कोई भी नहीं तोड़ पाया। आखिर में विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने जैसे ही धनुष उठाया, प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम वहां पहुंचते हैं और लक्ष्मण के साथ संवाद होता है। श्री राम का प्रभाव जानकर वे दोनों भाइयों को प्रणाम कर चले जाते हैं। वहीं, शाम को महारास लीला का मंचन किया। स्वामी ने बताया कि रासलीला का श्रद्धापूर्वक दर्शन, श्रवण और वर्णन करने से भगवान के चरणों में पराभक्ति प्राप्त होती है। इस दौरान अनिल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुशील खंडेलवाल, डॉ. रुचिन अग्रवाल, रामदयाल मोहता, जुगल किशोर साबू, सुरेश मिन्ना व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed