फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

‘पतिव्रता धर्म से काल पर भी विजय संभव’

Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। डॉ. देवकी नंदन ने सावित्री सत्यवान पौराणिक कथा का विस्तृत वर्णन किया। यह कथा मार्कण्डेय मुनि ने युधिष्ठर को सुनाई थी। कथा का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

आनंद आश्रम में रासलीला के माध्यम से उन्होंने बताया कि सावित्री का जन्म मद्रदेश के राजा अश्वपति के घर में हुआ था। वह विवाह योग्य हुईं तो प्रथा के अनुसार राजा ने स्वयंवर करने को कहा। पिता की आज्ञा पाकर सावित्री ने शाल्वदेश के राजा के पुत्र सत्यवान के बारे में राजा अश्वपति को बताया। पिता पुत्री के वार्तालाप के दौरान नारद मुनि प्रकट हुए। उन्होंने बताया कि सत्यवान की उम्र एक साल ही बची है। उन्होंने सावित्री को मनाने की कोशिश तो वह बोली, सत्यवान को अपना पति मान चुकी हैं। इसके बाद राजा ने उसका विवाह कर दिया। साल भर सावित्री ने कठिन तप किया। एक वर्ष खत्म होने से चार दिन पहले सत्यवान लड़कियां काटने जंगल गए। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। उसी समय यमराज आ गए। वह सत्यवान के प्राण ले जाने लगे तो कठोर पति व्रत के प्रभाव से सावित्री यमराज के साथ जाने लगी और पति के प्राण वापस करने की प्रार्थना करने लगी। सावित्री का हठ देखकर उन्होंने वरदान मांगने को कहा तो सावित्री ने यशस्वी पुत्रवती होने का वरदान मांगा। यमराज तथास्तु कहकर जाने लगे, उन्होंने देखा कि सावित्री फिर भी उनके पीछे आ रही है। उन्होंने कहा कि जब आप पति को ले जा रहे थे तो वरदान कैसे पूरा होगा। इसके बाद यमराज ने सत्यवान के प्राण लौटा दिए। डॉ. देवकी नंदन ने बताया कि कठोर पतिव्रता धर्म के पालन से ही काल पर भी विजय पाई जा सकती है। प्रात: कालीन सत्र में नादर मोह और रामजन्म का वर्णन किया गया। कथा में वीके अग्रवाल, संजय शर्मा, बीना माथुर, वीना माथुर, गौरी शंकर गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed