फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

कर्बला में चिरागां, घर-घर हुई नियाज नजर

Fri, 13 Sep 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। मोहर्रम के तीसरे रोज शहीदाने कर्बला के सोयम क् पूरे दिन नियाज नजर और लंगर का सिलसिला रहा। शाम को कर्बला में लोगों ने चिरागां करते हुए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

बाकरगंज कर्बला में सुबह से लोगों की भारी भीड़ रही। इसी बीच कर्बला कमेटी की ओर से नजर पेश की गई। दिन भर अकीदतमंदों ने कर्बला पहुंच कर नियाज नजर किया। शाम ढलते ही चिरागां का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। दिन में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मेले का भरपूर लुत्फ लिया। बड़े जहां खान पान में मशगूल दिखे, वहीं बच्चों ने झूले और खेल तमाशों का मजा लिया। कई जगहों से तख्त और ताजिए भी पहुंचे और कुछ मन्नतों के ताजिए चढ़ाए। तमाम लोगोें ने यहां पर लंगर भी किया और सबील बांटी। यहां की व्यवस्था कर्बला कमेटी के अध्यक्ष खलील अहमद, सचिव सैयद हबीब हुसैन, उपाध्यक्ष महताब अली, वाहिद हुसैन आदि ने संभाली। संचालन डा. सरताज हुसैन का रहा।
विज्ञापन


लंगर में हजारों हुए शरीक
बरेली। सोयम के मौके पर हाजी अकरम नियाजी के नेतृत्व में 110 डेगों का लंगर किया गया। शहनाई बारात घर में हुए इस लंगर में हजारों लोगों की शिरकत रही। सोयम पर यह लंगर पिछले 20 सालों से इसी तरह हो रहा है। यह लंगर खानकाह नियाजिया के सज्जादानशीन शाह हसनी की सरपरस्ती में किया गया। इस दौरान हाजी मोहम्मद फैजी, सैयद शबाब अली, हाजी शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed