फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

‘जय गणेश देवा’ के जयकारों से गूंजती रही विसर्जन यात्रा

Fri, 13 Sep 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। गणेश चतुर्थी पर घरों, मंदिरों और पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनंत चतुर्दशी पर विधि विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए दोपहर से ही शुरू विसर्जन शोभायात्रा का दौर देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भी परंपरानुसार रामगंगा घाट पहुंचकर प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार से विसर्जन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर घरों और पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुबह विधि विधान से श्री गणेश का पूजन और आराधना की गई। घरों में विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से और पंडालों में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ। इसमें महर्षि वाल्मीकि आश्रम प्राचीन मां महाकाली मंदिर प्रेमनगर स्थित मां महाकाली गणेश उत्सव सेवा समिति के चल रहे 11 दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का विसर्जन से समापन हो गया। सुबह दस बजे गणेश भगवान का पूजन हुआ। फिर भक्तों ने भगवान गणेश को गुलाल लगाया और रंग, गुलाल से होली खेली। विसर्जन यात्रा कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, घंटाघर, कुमार टाकीज, नॉवेल्टी चौराहा, चौपुला, करगैना होते हुये रामगंगा पहुंची। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। जयकारों से भगवान श्रीगणेश का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान शहर की सड़के रंग से सराबोर रहीं। कार्यक्रम में मनप्रीत कौर, सरनजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविन्दर कौर, लाल बहादुर, बंटी, सोनू, गौरव गर्ग, सुमित और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजनों पर थिरकते रहे भक्त
जनकपुरी शिवाजी पार्क में चल रहे द ग्रेट गणपति महोत्सव का श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, नगर निगम उपसभापति अतुल कपूर व अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए रामगंगा पहुंची, जहां जयकारों से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां शांति जनकल्याण मिशन ट्रस्ट, मां दुर्गा समाजोत्थान वेलफेयर सोसायटी, आल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ़चार सौ प्रतिमाएं विसर्जित
सुबह नौ बजे से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से विसर्जन यात्रा की आवाजाही से सड़कें पटी रहीं। जानकारों के मुताबिक करीब चार सौ से अधिक घरों और पंडालों में स्थापित श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय नगर पंचायत के बनाए सरोवर में किया, जो रामगंगा की ओर बढ़े उन्हें मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। सरोवर में गोताखोरों ने विसर्जन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed