{"_id":"5d76b87e8ebc3e93bd108490","slug":"religion-bareilly-news-bly37555184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला में आज दफ्न होंगे तख्तो ताजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला में आज दफ्न होंगे तख्तो ताजिए
विज्ञापन
बरेली। मोहर्रम के आखिरी रोज यौमे आशुरा पर कर्बला में तख्त ताजिए मंगलवार को दफ्न किए जाएंगे। इसके लिए कर्बला पर सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
बाकरगंज स्थित कर्बला पर मंगलवार को खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की सदारत में सुबह 8 बजे नजर पेश की जाएगी। इसके बाद लंगर होगा। इसी के साथ ही कर्बला पर आने वाले तख्तो ताजिए दफ्न होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी दिन से यहां चार दिवसीय मेला भी लगाया जा रहा है। इन तमाम तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन, सीओ सीमा यादव, एसीएम द्वितीय आदि पहुंचे। उनके साथ कर्बला कमेटी के सदर खलील अहमद, महताब अली, सचिव हबीब हुसैन, वाहिद हुसैन और डा. सरताज हुसैन मौजूद रहे।
शियाओं का जुलूस पहुंचेगा स्वालेह नगर कर्बला
बरेली। शिया हल्के का जुलूस इमामबाड़ा वसी हैदर से दिन में 11 बजे निकाला जाएगा। जो नवाब तहव्वर अली खां होता हुआ काला इमामबाड़ा पहुंचेगा। यहां से यह जुलूस स्वालेह नगर कर्बला पहुंच कर संपन्न होगा। यह जानकारी अली जमाल जैदी और शानू काजमी ने दी है।