फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

शहर में आज निकलेगी दधिकांधो शोभायात्रा, कई रास्तों पर सोच समझकर निकलें

Sun, 25 Aug 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। जन्माष्टमी पर्व से जुड़ी विशाल दधिकांधो शोभायात्रा रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। यात्रा में विवाद न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने खासी तैयारी की है। मीटिंग करके संभ्रांत लोगों को समझाया गया है। भारी फोर्स यात्रा के साथ मौजूद रहेगी। बारादरी थाना क्षेत्र के कई प्रमुख रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

दधिकांधो शोभायात्रा रविवार सुबह कटरा चांद खां से शुरू होकर ईसाई पुलिया व श्यामगंज होती हुई बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में भ्रमण करेगी। करीब बारह घंटे बाद जुलूस दोबारा पूर्व स्थल पर समाप्त होगा। यात्रा में काफी भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए कई थानों की पुलिस और एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। एसपी ट्रैफिक ने अपनी टीम को खासतौर पर निर्देश दिए हैं कि यात्रा के रूट पर जरूरत के मुताबिक लोकल डायवर्जन कर दें ताकि आम जनता को जाम की दिक्कत न हो। पुलिस लाइन का स्टाफ भी टियर गैस व बवाल से निपटने के अन्य इंतजाम लेकर साथ रहेगा। ड्रोन से भी भीड़भाड़ वाले रास्तों व बस्ती पर नजर रखी जाएगी। यात्रा के हर प्वाइंट पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


कल होगा दिल्ली रोड पर डायवर्जन
- सोमवार को गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली जानी है। इसमें अलखनाथ मंदिर रोड का इलाका प्रभावित होने से दिल्ली व नैनीताल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को आवागमन में समस्या हो सकती है। यातायात पुलिस रविवार को ट्रैफिक प्लान जारी कर सकती है ताकि बड़े वाहनों को शोभायात्रा के समय इधर से निकालने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे संचालकों को नोटिस दिए
- जुलूसों के बारे में संबंधित आयोजकों को सीओ थर्ड कुलदीप कुमार की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। डीजे संचालकों को भी बता दिया गया है कि हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि डीजे किसी हालत में या कितनी भी धीमी आवाज में न बजाए जाएं। केवल लाउडस्पीकर ही बजाए जा सकेंगे। डीजे बजता मिला तो उसे जब्त कर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed