फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

हज यात्रियों की संख्या में दूसरे स्थान पर है भारत

Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। इस्लाम के पांच फर्जों में एक हज का अरकान भी है। इसके लिए दुनिया भर से लाखों लोग हज के लिए सऊदी अरब के मक्का मदीना पहुंचते हैं। इसमें दुनिया भर से पहुंचने वाले हज यात्रियों में संख्या के एतबार से भारत दूसरे स्थान पर है। पहला नंबर इंडोनेशिया का आता है।
विज्ञापन

इस बार की हज पर जाने वालों की संख्या पर नजर डाले तो इंडोनेशिया से दो लाख 31 हजार हज यात्री मक्का मदीना पहुंच रहे हैं। जबकि भारत से दो लाख हज यात्री जा रहे हैं। इतने ही हज यात्री पाकिस्तान के भी हैं। इसमें तीसरा स्थान बंगलादेश का है, जहां से एक लाख 27 हजार 198 यात्री हैं। जबकि पिछली साल भारत से एक लाख 75 हजार 025 और पाकिस्तान से एक लाख 84 हजार 210 हज यात्री थे।
विज्ञापन

इसके अलावा दुनिया के अन्य प्रमुख देशों में ईरान से 85 हजार, तुर्की से 80 हजार, मलेशिया से 30 हजार, ब्रिटेन से 22 हजार 805, फ्रांस से 20 हजार 933, ओमान से 14 हजार, अमेरिका से 13 हजार 417, आस्ट्रेलिया से 3992 हज यात्री हैं। बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खान वारसी ने हज यात्रा सूची के हवाले से बताया कि बाकी देशों से सैकड़े की ही संख्या है। अलबत्ता पड़ोसी देश नेपाल से 12 हजार, श्रीलंका से 3500 हज यात्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed