फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief on house tax; uproar over stray animals.

Bareilly News: हाउस टैक्स में राहत, लावारिस पशुओं पर हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Relief on house tax; uproar over stray animals.
बरेली। नगर निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हंगामेदार रही, जिसमें करदाताओं को हाउस टैक्स में बड़ी राहत मिली। हाउस टैक्स के लिए शपथ पत्र की बाध्यता खत्म की गई और वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना वर्ष 2012 से लागू करने पर सहमति बनी। पार्षदों ने लावारिस पशुओं के आतंक और अधूरे विकास कार्यों पर अधिकारियों को घेरा। लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक पर पार्षदों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, सलीम पटवारी और छंगामल मौर्य ने तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। अधिकारियों ने अगले 15 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। एक सितंबर से लावारिस कुत्तों और बंदरों को पकड़ने का विशेष अभियान शुरू होगा। महापौर उमेश गौतम ने चेतावनी दी कि अभियान शुरू न होने पर उच्चस्तरीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। पार्षद गौरव सक्सेना ने पिछले चार सालों में 9241 बंदर पकड़े जाने और 52 लाख 54 हजार रुपये खर्च होने के आंकड़ों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन



हाउस टैक्स और ओटीएस से मिली राहत

नगर निगम बोर्ड ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का लाभ वर्ष 2012 से देने पर सहमति बनी है। इससे करीब सवा लाख करदाताओं को सीधा फायदा मिलेगा। यह योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक लागू रहेगी। करदाताओं को स्वयं निवास के संबंध में शपथ पत्र देने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकास प्रस्तावों पर विरोध और मंजूरी

बैठक में कई विकास प्रस्तावों पर चर्चा और विरोध देखने को मिला। छोटी दुकानों को स्वीकृति देने के प्रस्ताव का पार्षदों ने जोरदार विरोध किया। यह प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक तक स्थगित कर दिया गया। दुर्बल आय वर्ग के लिए आवासीय योजना से संबंधित प्रस्ताव को भी अगली बैठक तक टाला गया। हालांकि, मृतक पशुओं के निस्तारण के लिए प्लांट और रजऊ परसपुर में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी मिली।



अन्य प्रमुख मुद्दे और पार्षदों की आपत्तियां

बोर्ड बैठक में फूड कोर्ट और अर्बन हाट के निर्माण को लेकर भी तीखी बहस हुई। पार्षद जयप्रकाश राजपूत व कपिल ने सवाल उठाया कि फूड कोर्ट की जगह जूडियो का शोरूम कैसे बन गया। शिलापट पर विधायकों के नाम लिखे जाने और पार्षदों के नाम न होने का मुद्दा भी उठा। गांधीपुरम में सीवर संकट और रानी लक्ष्मीबाई रामलीला मैदान की दुर्दशा पर भी चर्चा हुई। आजमनगर के पार्षद आरिफ कुरैशी ने अपने घर के बाहर सीवर के पानी की समस्या बताई, जिस पर महापौर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

------------------
बयान

बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। 15 दिन के भीतर कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बायोडायवर्सिटी पार्क समेत कई प्रस्ताव मंजूर दी गई है। उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed