{"_id":"69edcbb04bc231104e09bdb3","slug":"relative-secretly-filmed-girl-while-she-was-bathing-and-misdeeds-her-in-bareilly-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्ते के भांजे ने नहाते समय मौसी की वीडियो बनाई, किया दुष्कर्म और रिश्ता तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्ते के भांजे ने नहाते समय मौसी की वीडियो बनाई, किया दुष्कर्म और रिश्ता तुड़वाया
Sun, 26 Apr 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:54 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने रिश्ते के भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि भांजे ने पहले नहाते समय उसकी वीडियो बना ली, फिर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके की एक युवती के रिश्ते के भांजे ने नहाते समय चोरी छिपे उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती के रिश्ते को भी तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक गांव की निवासी युवती के मुताबिक उसके रिश्ते के भांजे का उसके घर आना जाना था। दो साल पहले वह अपने घर में नहा रही थीं। इस दौरान आरोपी घर आया और चुपचाप उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देने लगा। फिर एक दिन उसने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आरोपी युवक फिर से सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने बताया कि उसका फरीदपुर से रिश्ता तय हो गया था। 13 जून को उनकी बरात आनी थी। इस दौरान आरोपी फरीदपुर पहुंच गया और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर उनके रिश्ते को तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन