फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rekha Rani becomes the new ration dealer of Lavakheda

Bareilly News: रेखा रानी बनी लावाखेड़ा की नई कोटेदार

Sat, 17 May 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rekha Rani becomes the new ration dealer of Lavakheda
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव लावाखेड़ा बद्दी प्रसाद में रेखा रानी ने 64 मतों से अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णा कुमारी को हराकर कोटेदार का चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में ग्राम के अधिकांश कार्ड धारकों ने भाग लिया। इसमें दावेदार के रूप में रेखा रानी पत्नी देवेंद्र सिंह, कृष्णा कुमारी पत्नी पुष्प पाल और ज्योति पत्नी राकेश शामिल हुई। चुनाव अधिकारियों ने ग्राम के कार्डधारकों के हाथ उठवाए, जिसमें रेखा रानी के पक्ष में 313, कृष्णा कुमारी के पक्ष में 249 और ज्योति के पक्ष में 106 हाथ उठे। सर्वाधिक हाथ रेखा रानी के पक्ष में उठने पर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें ग्राम का नया कोटेदार घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम के कोटेदार रहे जगदीश सिंह के खिलाफ कार्डधारकों की शिकायत पर उनकी राशन की दुकान को तीन माह पहले निरस्त कर दी गई थी। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कुमार, ब्लॉक कर्मी संजय वर्मा, रोहिताश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed