फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registry office: Appointment system again implemented to reduce congestion

रजिस्ट्री दफ्तरः भीड़ कम करने के लिए फिर अप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू

Fri, 24 Jul 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Registry office: Appointment system again implemented to reduce congestion
रजिस्ट्री कार्यालय में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए डीएम ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री ऑफिस में एक बार फिर अप्वाइंटमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है। अब कोई व्यक्ति बैनामा के लिए ऑनलाइन आवेदन करता तो उसे यह पता चल जाएगा कि उसे कब और किस समय रजिस्ट्री के लिए जाना है।
रजिस्ट्री आफिस में कातिबों के तख्त पर दिनभर पक्षकारों की भीड़ लगी रहती है। सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन न होने से गुरुवार को भी रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। कुछ दिन पहले यहां एक कातिब कोराना संक्रमित मिल चुके हैं। डीएम ने भीड़ कम करने के लिए पहले टोकन सिस्टम लागू किया था। यहां गुरुवार भी को रजिस्ट्री आफिस में पक्षकारों की काफी भीड़ लगी थी। यहां पूर्व में एक कातिब कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसे देखते हुए डीएम नितीश कुुमार एक बार फिर से रजिस्ट्री कराने के लिए अप्वाइंटमेंट सिस्टम को लागू कर दिया है। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद काफी हद तक भीड़ कम हो जाएगा। हालांकि कातिबों को भी अपने तख्त पर ज्यादा भीड़ न जुटे, इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

‘रजिस्ट्री आफिस में भीड़ को देखते हुए एक बार फिर से अप्वाइंटमेंट सिस्टम को लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 20 हजार से ज्यादा का ई-पेमेंट सिस्टम से भुगतान के निर्देश भी दिए गए हैं।’ - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed