फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registry Department reached 1.5 million losses

डेढ़ करोड़ के घाटे में पहुंचा रजिस्ट्री विभाग

Thu, 02 Nov 2017 01:49 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 02 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Registry Department reached 1.5 million losses
अाआंदाोलन

विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम दूसरे दिन भी फेल रहने की वजह से बुधवार को भी रजिस्ट्री दफ्तर में ताले लटके रहे। नतीजा यह हुआ कि रजिस्ट्री कराने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, कार्य बहिष्कार पर गए दस्तावेज लेखकों (कातिबों) ने रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। अधिकारियों के मुताबिक रजिस्ट्री का काम ठप होने से दो दिन में सरकार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 
मंगलवार को सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री दफ्तर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम पूरी तरह ठप हो गया था जो बुधवार को दूसरे दिन भी चालू नहीं हो पाया। गुस्साए कातिबों ने मंगलवार को दोनों सब रजिस्ट्रारों से दफ्तरों में ताले डाल दिए थे और प्रदर्शन करके एआईजी स्टांप को ज्ञापन दिया था। बुधवार को भी रजिस्ट्रेशन चालू न होने से कातिबों का आंदोलन जारी रहा। दस्तावेज लेखक (कातिब) कल्याणकारी समिति, सदर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा और सचिव राकेश सक्सेना की अगुवाई में कातिबों ने रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर प्रदर्शन करके नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम का सर्वर ठीक होने तक लखनऊ की तरह यहां भी मैन्युअल रजिस्ट्री की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू से ही नहीं चल पा रहा है। पहले ही दिन से इस सिस्टम से कोई संतुष्ट नहीं है। दोनों पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि रजिस्ट्री का मैन्युअल कार्य करने के आदेश जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर तुलसीदास, शमीम खां सुल्तानी, श्यामपाल, नरेंद्र बाबू, हनीफ उर रहमान, चंद्रसेन लोधी, मनोज विक ट, वेद प्रकाश सक्सेना, मनोज कश्यप, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो--01आर-- उप निबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
आंवला में भी उप निबंधक कार्यालय पर जड़ा ताला
आंवला।
ऑनलाइन व्यवस्था बंद करके पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग करते हुए वकीलों ने आंवला में भी उप निबंधक कार्यालय में ताला जड़ दिया, साथ ही रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील आंवला के बार एसोसिएशन अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा की अगुवाई में वकील रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए दफ्तर में तालाबंदी कर दी। इसके बाद एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नई व्यवस्था से दूरदराज से बैनामा कराने आने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान महासचिव विष्णु पाल सिंह, कुबेर सिंह यादव, अवनीष तिवारी, मनोज सिंह, राम दुलारे मौर्य, राजेश सक्सेना, इंद्रभान सिंह, सतेंद्र यादव और अभिलाष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
मंगलवार को पूरे जिले की रजिस्ट्री दफ्तरों में काम नहीं हो पाया था। बुधवार को दूसरे दिन भी तहसील सदर के दोनों सब रजिस्ट्रारों के अलावा आंवला का सब रजिस्ट्रार दफ्तर भी बंद रहा। बाकी सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में भी ऑनलाइन सिस्टम का सर्वर खराब होने से ठीक से काम नहीं हो पाया है। लखनऊ के आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। काम प्रभावित होने से पिछले दो दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। - ओमप्रकाश सिंह, एआईजी स्टांप    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed