फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registration stopped in areas where circle rates increased

Bareilly News: जिन इलाकों में बढ़े सर्किल रेट, वहां थमी रजिस्ट्री

Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Registration stopped in areas where circle rates increased
बरेली। एक अगस्त से सर्किल रेट की नई दरें तो लागू हो गईं, लेकिन जिन इलाकों में दरें बढ़ी वहां पहले दिन सन्नाटा रहा। अधिकारियों के मुताबिक एक अगस्त से दरें प्रभावी होनी थीं, लिहाजा एक से दस अगस्त के बीच होने वाले ज्यादातर बैनामे बीते दिनों ही लोगों ने करा लिए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुला और नई दरों के साथ बैनामे करने के लिए कातिब, उप निबंधक व अन्य कर्मचारी तैयार रहे। पर शाम तक उप निबंधक प्रथम और द्वितीय में 125 बैनामे तो हुए पर इनमें वे इलाके नदारद रहे जहां दरें बढ़ाई गई हैं। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक 31 जुलाई को भी सामान्य दिनों के सापेक्ष तीन गुना ज्यादा रजिस्ट्री हुई थी। ज्यादातर इलाके वही थे, जहां नई दरें लागू होना प्रस्तावित था। उप निबंधक प्रथम और द्वितीय मिलाकर करीब तीन सौ बैनामे हुए थे। कहा कि सप्ताह भर बाद नई दरों वाले इलाकों में रजिस्ट्री शुरू होंगी।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप के मुताबिक अगर किसी इलाके में सौ वर्गमीटर की जमीन की रजिस्ट्री होनी है। वहां सर्किल रेट दस हजार रुपये था और एक हजार रुपये बढ़ा है तब जमीन की रजिस्ट्री 11 लाख रुपये में होगी। स्टांप शुल्क प्रति लाख पर शहर में 7 फीसदी, गांव में 5 फीसदी देय होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed