{"_id":"64ba8167faf2df8f380fa434","slug":"registration-of-5828-vehicles-and-driving-license-of-owners-will-be-cancelled-in-bareilly-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 5828 वाहनों का पंजीकरण और मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त; यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 5828 वाहनों का पंजीकरण और मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त; यह है वजह
Sat, 22 Jul 2023 06:38 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:38 AM IST
सार
जिन वाहनों के 15 से अधिक चालान हो चुके हैं और वाहन मालिकों ने समन शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया है। इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। साथ ही वाहन मालिकों का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जिन वाहनों के 15 से अधिक ई चालान के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई है, ऐसे 5828 वाहनों को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसे वाहनों के पंजीकरण रद्द और वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति एसपी ट्रैफिक ने आरटीओ से की है।
विज्ञापन
इन दिनों यातायात पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बावजूद वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लगातार शहर में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के ई-चालान कर रही है। कई वाहनों के लगातार कई ई-चालान हो चुके हैं लेकिन जुर्माना राशि का भुगतान किए बिना इन वाहनों को शहर में धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी
एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने टीम लगाकर ऐसे वाहनों का आंकड़ा निकलवाया, जिन्होंने 15 से अधिक चालान होने के बाद भी जुर्माना नहीं भरा। ऐसे 5828 वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए एसपी ट्रैफिक ने रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी है। अब आरटीओ के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि कई ऐसे वाहन हैं जिनका चालान पंद्रह या इससे ज्यादा बार हो चुका है। ऐसे वाहनों का जुर्माना भी भुगतान नहीं कराया गया है। अब ऐसे वाहन चिह्नित कर लिए हैं, कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।