फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registration for self-financed courses of Bareilly College starts today

Bareilly News: बरेली कॉलेज के स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों के पंजीकरण आज से

Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Registration for self-financed courses of Bareilly College starts today
बरेली कॉलेज में शुक्रवार से स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रवेश सेल की बैठक हुई। प्रवेश नियंत्रक प्रो. एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से पंजीकरण प्रक्रिया कॉलेज की वेबसाइट पर शुरू होगी। जब रुहेलखंड विवि का पोर्टल खुल जाएगा तो सेल्फ फाइनेंस के शिक्षक विद्यार्थियों का पंजीकरण उस पर भी करवाएंगे। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश समर्थ पोर्टल से होने हैं। इसमें सीट लॉक करना अनिवार्य है। इसलिए प्रवेश के लिए नियुक्त एजेंसी के कर्मचारी भी काउंसलिंग के दौरान मौजूद होंगे।
विज्ञापन

प्रो. एके सिंह ने बताया कि इस बार पंजीकरण के दौरान मनोविज्ञान व होमसाइंस जैसे विभागों में प्रवेश की संख्या बढ़ाने के प्रयास होंगे। एजेंसी व शिक्षक दोनों मिलकर कार्य करेंगे, ताकि वोकेशनल विषय चयन करने में समस्याएं न आए।
विज्ञापन


प्राचार्य के बिना बैठक करने पर जताई नाराजगी
बैठक में प्राचार्य ओपी राय समय से नहीं पहुंच पाए। वह बैठक खत्म होने पर पहुंचे। मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी से पूछा कि बैठक हो गई, बुलाया क्यों नहीं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आप प्रमोशन वाली बैठक में शामिल थे जो देर तक चलती, इसलिए ये बैठक कर ली गई। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई और अपने कक्ष में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed