फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reflectors and cat's eyes disappear from roads, how can travel be made easier?

Bareilly News: सड़कों से रिफ्लेक्टर व कैट आई गायब, कैसे सुगम हो सफर

Mon, 25 Nov 2024 08:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Reflectors and cat's eyes disappear from roads, how can travel be made easier?
बरेली। शहर की प्रमुख सड़कों से सफेद पट्टी, कैट आई और रिफ्लेक्टर गायब हैं। कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में रात के सफर के दौरान हादसे का अंदेशा बना हुआ है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की सड़कों पर 180 करोड़ रुपये खर्च हुए, पर दो साल से भी कम अवधि में तमाम कैट आई टूट गईं या गायब हो गईं। चौकी चौराहे से सेटेलाइट तक बेतरतीब डिवाइडर पर पेंट भी नहीं लगा है। बरेली-बीसलपुर मार्ग, बरेली-बदायूं मार्ग, बरेली-नैनीताल मार्ग, बरेली-पीलीभीत मार्ग के कई हिस्सों में सफेद पट्टी नजर नहीं आती। श्यामगंज पुल के दोनों ओर शुरुआत में ही गहरे गड्ढे और कम ऊंचाई के टूटे हुए डिवाइडर हैं। यहां कोई रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड नहीं हैं। रात नौ बजे के बाद वन वे खत्म होने के बाद भारी वाहन भी इस रूट से गुजरते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जहां भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं या टूट गए हैं, उन्हें लगवाया जाएगा। साइन बोर्ड आदि की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी भी करवाई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब्रा क्रॉसिंग, सफेद पट्टी की जिम्मेदारी सड़क निर्माण करने वाली एजेंसियों की है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में इस पर चर्चा होती है। कई स्थानों पर काम हुए हैं। जो रह गए हैं, उन्हें कराएंगे। - अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
सड़क निर्माण के समय सफेद पट्टी बनवाई जाती है। उसे दोबारा कराने का कोई बजट नहीं मिलता। इस बारे में बजट मांग कर काम कराएंगे। - सत्येंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
खाई में जाते-जाते बची कार
कार से बदायूं होते हुए आगरा जाते समय अचानक सफेद पट्टी गायब हुई तो हमारी कार खाई में जाते-जाते बची। कोहरे के बाद भी सफेद पट्टी नहीं कराई जा रही है। - राजीव सिन्हा, ट्रैवल एजेंट, सौ फुटा रोड

मैं परिवार के साथ आंवला जा रहा था। रास्ते में सफेद पट्टी गायब होने की वजह से सफर मुश्किल हो गया था। कोहरा शुरू होने से पहले सड़कों पर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। - अभय कुमार, व्यापारी, माधौबाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed