फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refined Oil Produced Using Stolen Logos of Branded Companies in factory

Bareilly News: ब्रांडेड कंपनी का लोगो चुराकर बना रहे थे रिफाइंड तेल, फैक्टरी से 10 लाख रुपये का माल जब्त

Sat, 09 May 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 02:59 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर के नरियावल स्थित एक फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनी का लोगो और डिजाइन चुराकर रिफाइंड तेल बनाया जा रहा था। इस फैक्टरी पर एसडीएम सदर, खाद्य विभाग और पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। 

विज्ञापन
Refined Oil Produced Using Stolen Logos of Branded Companies in factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में एक ब्रांडेड कंपनी का लोगो और डिजाइन चोरी करके रिफाइंड ऑयल बनाने का खुलासा हुआ है। एसडीएम सदर, खाद्य विभाग और बिथरी थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ फैक्टरी में छापा मारकर करीब 10 लाख का माल जब्त किया है। टीम को देखकर कर्मचारी मौके से भाग गए। देर रात तक फैक्टरी में कार्रवाई चल रही थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि फैक्टरी मालिक को मौके पर बुलाया गया है, अगर वह नहीं आते हैं तो माल समेत फैक्टरी को सील किया जाएगा। फिलहाल मौके पर मिले माल को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड की आईटी विजलेंस टीम के प्रमुख तोतोन चक्रवती ने बताया कि एक हफ्ते पहले नरियावल और कुछ अन्य जगहों पर उनकी कंपनी का लोगो और डिजाइन कॉपी करके रिफाइंड ऑयल बनाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने नरियावल स्थित बाला जी ट्रेडर्स के बारे में जानकारी जुटाई। इस फैक्टरी का संचालन विकास खंडेलवाल कर रहा था।
विज्ञापन


फैक्टरी से भारी मात्रा में माल बरामद 
आरोपों की पुष्टि होने पर  एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और एसपी सिटी मानुष पारीक को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम फैक्टरी पर छापा मारा गया। मौके पर 15 लीटर क्षमता के 240 प्लास्टिक जार भरे हुए, 15 लीटर क्षमता के ही 50 टिन भरे हुए, बड़ी संख्या में स्टीकर, पैकेट, पैकिंग व अन्य मशीनें, एक लीटर के खाली पैकेट बरामद हुए। बरामद तैयार माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जार और टिन पर फॉर्च्यून का लोगो 
तोतोन चक्रवती ने बताया कि फैक्टरी में 15 लीटर के जार और टिन पर लोगो और डिजाइन फॉर्च्यून की इस्तेमाल की गई, लेकिन इसकी बिक्री राजहंस ब्रांड के नाम से की जा रही थी। इसी तरह एक लीटर के पैकेट पर फंक्शन नाम प्रिंट मिला है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय ने बताया कि फैक्टरी मालिक के सामने ही सैंपल लेने का नियम है। जब वह आएंगे तब सील खोलकर सैंपल लिए जाएंगे। 

उपजिलाधिकारी सदर के प्रमोद कुमार ने बताया कि फॉर्च्यून ब्रांड के लोगो और डिजाइन का इस्तेमाल करके रिफाइंड ऑयल बनाए जाने की जानकारी कंपनी के अधिकारियों से मिली थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस टीम के साथ फैक्टरी पर कार्रवाई की गई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed