{"_id":"68f2b496fef1e8448d03cba4","slug":"red-house-became-the-overall-champion-in-the-inter-house-athletics-meet-bareilly-news-c-4-vns1074-748402-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट में रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट में रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
बरेली। चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही दो दिनी वार्षिक खेल महोत्सव का दीपावली उत्सव के साथ समापन हुआ। इसमें इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट में रेड हाउस ओवरऑल विजेता और यलो हाउस उपविजेता बना। प्रथम दिन नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी (प्रिपरेटरी) के बच्चों की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट हुई। इसके बाद कक्षा एक से 12 तक दो दिनी इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025 का शुभारंभ स्कूल मैनेजर नॉरबर्ट रॉड्रिग्स ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड की धुन पर मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुलानंद और स्कूल कोऑर्डिनेटर सिस्टर फ्लाविया ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन और सहयोग की प्रेरणा दी। नन्हे बच्चों ने पिक एंड रन, बैलेंस रेस, पैक बैग रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
- दूसरे दिन इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट का आयोजन
दूसरे दिन की शुरुआत 1500 मीटर मिनी मैराथन से हुई। इसके बाद छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, शॉट पुट और चक्र फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। यलो हाउस रनर अप रहा। कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान दिए। स्पोर्ट्स मीट के बाद स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्ड मेकिंग, दीया सजावट, क्लासरूम सजावट और हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभाग किया। संवाद