फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red for two days, orange alert for fog for three days

Bareilly News: दो दिन रेड, तीन दिन कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 27 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Red for two days, orange alert for fog for three days
शुक्रवार को दोपहर में धूप निकलने से मिली राहत
विज्ञापन

बरेली। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से ठंड में कमी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। जिले में दो दिन कोहरे का रेड व तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिनों तक प्रदेश में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को जिले में दोपहर में हल्की धूप निकली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने पर लोग पार्क व छतों पर बैठे दिखाई दिए। शाम को मौसम फिर से ठंडा हो गया।
विज्ञापन

रात दस बजे से ही जिले के बाहरी इलाकों में कोहरा छाने लगा जो देर रात तक शहर में आ गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से आ रही ठंडी हवाओं से आने वाले कुछ दिनों में गलन बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से शुक्रवार तक शहर के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री का अंतर आया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम - 18.3
न्यूनतम - 9.4
सूर्योदय - 7:03
सूर्यास्त - 5:23
आज का पूर्वानुमान
सुबह कोहरा रहेगा। शीतलहर चलेगी, दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed