फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recorded in just ten medical store commercial tax department

सिर्फ दस मेडिकल स्टोर वाणिज्य कर विभाग में दर्ज

Wed, 17 Feb 2016 12:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश भर में सवा लाख से ज्यादा लाइसेंसी मेडिकल स्टोर हैं, लेकिन वाणिज्य कर विभाग में सिर्फ 18 हजार पंजीकृत हैं। बरेली में कुछ कारोबारियों ने ही पंजीकरण कराया है। इसी तरह इंटरलाकिंग टाइल्स उद्योग में भी भारी भरकम टैक्स चोरी हो रही है।
विज्ञापन

 भारी तादात में मेडिकल स्टोर वाणिज्य कर चोरी कर रहे हैं। इसका खुलासा जोनल एडिशनल कमिश्नर सीके पटेल ने विभागीय समीक्षा में किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में सवा लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर लाइसेंस हैं। बरेली में ड्रग लाइसेंस की संख्या 2896 है लेकिन सबका पंजीकरण नहीं है। बमुश्किल दस मेडिकल स्टोर वाणिज्य कर विभाग में दर्ज हैं। जोनल एडिशनल कमिश्नर ने सभी अफसरों से कहा है कि  खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) कार्यालय से लाइसेंस की संख्या, नाम और पता आदि का ब्योरा लेेकर मेडिकल स्टोर चेक कराए जाएं। नर्सिंग होम और अस्पताल परिसरों में खुले स्टोर भी चेक किये जाएं।
विज्ञापन


इंटरलाकिंग उद्योग पर छापामारी
रिठौरा के पास लक्ष्मी इंटर लाकिंग टाइल्स कारखाना पकड़ा गया है। वाणिज्य कर जांच दल ने छापामारी के दौरान 95 हजार तैयार टाइल्स, भारी तादाद में सीमेंट, रेता, बजरी और उपकरण आदि चीजें पकड़ीं। इस पर सात लाख रुपये ज्यादा टैक्स वसूली होगी। इसके बाद विभाग ने टाइल्स कारखाने चेक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट कारोबार में टैक्स चोरी
समीक्षा में टेंट कारोबार, फैब्रीकेटिंग और रेस्त्रा द्वारा की जा रही टैक्स चोरी का मामला भी सामने आया। प्रत्येक मोहल्ले या गली में रेस्त्रा, टेंट और फैब्रीकेटिंग का धंधा चल रहा है। हर दिन लाखों रुपये का कारोबार होने पर भी इनका पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed