फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Record 232.8 mm rain after eight years

Bareilly News: आठ वर्ष बाद रिकॉर्ड 232.8 मिमी बारिश

Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Record 232.8 mm rain after eight years
बरेली। आठ वर्ष बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2016 में एक से सात जुलाई के बीच 286.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 232.8 मिमी दर्ज किया गया। मौसम अब भी बारिश के अनुकूल बना हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश और मंगलवार को आसमान साफ होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एक से सात जुलाई तक औसतन 135.2 मिमी बारिश होती है। वर्ष 2016 में इस दौरान 286.6 मिमी बारिश हुई थी। इस साल इस दरम्यान 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 97.6 मिमी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अबकी बार दो दिशाओं से प्रवेश कर रहे चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश का क्रम जारी है।
विज्ञापन

खंडवर्षा भी हो रही है। वर्ष 2016 में भी यही स्थिति थी। सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हल्की, मध्यम बारिश के आसार हैं। यलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने पर आसमान साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात से जारी हल्की, तेज बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं रिमझिम होती रही। बारिश से गर्मी के तेवर ठंडे रहे। शाम को हल्की धूप निकली। 24 घंटे में 31.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिलेवासियों से मोबाइल फोन में दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि बिजली गिरने की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सके और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। बारिश के दौरान धातु की वस्तुएं न छूने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखने, फोन पर बातचीत न करने आदि के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed