फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recognition of 52 private schools in jeopardy for not uploading data on U-DISE

Bareilly News: यू-डायस पर डाटा अपलोड न करने पर 52 निजी स्कूलों की मान्यता संकट में

Sun, 12 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 52 private schools in jeopardy for not uploading data on U-DISE
बरेली। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल डाटा अपलोड न करने वाले निजी विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के कुल 5270 विद्यालयों को यह डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अभी भी 52 निजी स्कूलों ने अपने अध्यापकों का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए इन सभी 52 विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन


बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर भी पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया गया, तो विद्यालयों की मान्यता पर संकट आ सकता है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed