फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reading started to remove irregularities in bills

Bareilly News: मीटर और बिजली बिलों में गड़बड़ी दूर करने के लिए असिस्टेंट रीडिंग शुरू

Wed, 12 Jun 2024 06:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Reading started to remove irregularities in bills
बरेली।
विज्ञापन

बिजली बिलाें और मीटरों में गड़बड़ियां दूर करने के लिए विद्युत निगम ने शहर के चारों विद्युत वितरण खंडों में असिस्टेंट मीटर रीडिंग का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर में दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटर और बिलों की जांच की गई। पिछले दिनों समीक्षा बैठक में विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने घर-घर जाकर बिलों और मीटरों की गड़बड़ियां दूर करने के निर्देश दिए थे
शहर में 2.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। हर महीने बिजली बिलों में गड़बड़ियाें की आठ-नौ हजार शिकायतें आती हैं। इसके अलावा मीटर में गड़बड़ी, मीटर जंप होने और अनियमित रीडिंग को लेकर भी शिकायतों की भरमार रहती है। शहर में ही 25 हजार से ज्यादा शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए असिस्टेंट मीटर रीडिंग शुरू की गई है। इसके तहत बिलिंग कंपनी के कर्मचारी के साथ विद्युत निगम के एक कर्मचारी को मीटर रीडिंग के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस तृतीय, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस प्रथम, दुर्गानगर, रामपुर गार्डन, हरुनगला, परसाखेड़ा, डेलापीर, डीडीपुरम, शाहदाना, सुभाषनगर, मिशन कंपाउंड उपकेंद्रों के इलाकों में अभियान चलाकर विद्युत निगम के कर्मचारियों की निगरानी में बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों ने मीटर रीडिंग की। जारी बिल के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत भार की भी जांच की गई। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण के लिए असिस्टेंट बिलिंग और मीटरों की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed