{"_id":"6869898bc141299bd505076f","slug":"reached-to-get-solution-got-assurance-baheri-news-c-124-1-sbly1010-104519-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समाधान पाने पहुंचे, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समाधान पाने पहुंचे, मिला आश्वासन
Sun, 06 Jul 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को समाधान की आस में पहुंचे फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी से ही काम चलाना पड़ा। यहां आने वाली ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। इस वजह से शिकायतकर्ता परेशान हुए।
बहेड़ी तहसील में एडीएम प्रशासन भावना सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 27 प्रकरण आए। इनमें से पांच का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। यहां किसान नेता राकेश गंगवार के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने केसर चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया चीनी मिल प्रबंधन अपनी बेशकीमती जमीनों को लगातार बेचने में जुटा है, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं दिया जा रहा।
टीचर्स कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सिंह गौंटिया, जाजू नागर के बाशिंदों ने केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग की है। आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विलय का विरोध
फरीदपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के विलय का विरोध किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के साथ तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) देश दीपक सिंह को दिया। विधायक ने कहा कि जिले में जिन 617 विद्यालयों का विलय होना है, उनमें 19 फरीदपुर व 34 भुता ब्लॉक के हैं। इन विद्यालयों के विलय से आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा। यहां कुल 69 शिकायतें आईं, इनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। संवाद
35 में से सात शिकायतें ही निस्तारित
मीरगंज। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता व सीओ अंजनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली 35 में से सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। यहां सबसे अधिक 13 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं। विकास की सात, पुलिस की छह, पूर्ति की चार, विद्युत की दो, चिकित्सा, चकबंदी व लोक निर्माण विभाग की एक-एक शिकायत आई। समाधान दिवस में सीडीओ को आना था, किसी वजह से वह नहीं पहुंच पाईं। संवाद
तेंदुआ पकड़ने का मुद्दा उठा
नवाबगंज। एसडीएम उदित पवार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी शनिवार को दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई। फैजुल्लापुर गांव के यशवंत सिंह के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुआ लंबे समय से बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में डेरा जमाए है। इसके चलते किसान खेतों की ओर नहीं जा पा रहे। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। यहां आने वाली 60 में से सिर्फ सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीओ गौरव सिंह, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
आंवला में आईं 115 शिकायतें
आंवला। एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 115 फरियादी शिकायतें लेकर पहुुुंचे। इनमें से आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।पालिका सभासद सपना अग्रवाल के साथ पहुंचीं महिलाओं ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर कहा कि चौड़ीकरण के बाद रामनगर रोड का फुटपाथ नीचे हो गया है। इस वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कई अन्य मुद्दे भी उठाए। किसान यूनियन शंकर गुट के प्रताप सिंह ने बिजली न आने से फसलों की सिंचाई न हो पाने की बात कही। संवाद