फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rea stall owner killed

सुभाषनगर में चाय विक्रेता की गला दबाकर हत्या

Sun, 23 Oct 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
rea stall owner killed
बरेली। सुभाषनगर स्थित एक धर्मशाला में चाय विक्रेता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शरीर पर चोटों के साथ ही नाखून से खरोचने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में भी गला दबाने की पुष्टि हुई है। मृतक के बेटे ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। सुभाषनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के करगैना में बालाजी मंदिर के पास रहने वाले राजेश ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर अंतर्गत गांव गोरा बकैनिया के रहने वाले हैं। उनके पिता 55 वर्षीय राजेंद्र मौर्य बालाजी मंदिर के पास चाय की दुकान लगाते थे। रात को खाना खाने के बाद मंदिर के सामने धर्मशाला में सो जाते थे। शुक्रवार को भी वह खाना खाकर रात 10:30 बजे धर्मशाला में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक घर नहीं आए तो बेटी को स्कूल छोड़कर आठ बजे राजेश उन्हें धर्मशाला में देखने पहुंचे।
विज्ञापन

काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो राजेश दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। वहां चारपाई पर राजेंद्र का शव पड़ा था। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। सूचना पर सुभाषनगर इंसपेक्टर सतीश यादव फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई, लेकिन मौके से कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश यादव ने बताया कि राजेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर मिले रस्सी के निशान
पुलिस को घटनास्थल पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। राजेंद्र के गले पर रस्सी के निशान मिले। चेहरे और छाती पर नाखून से खरोचने के भी निशान हैं। उनके हाथ और पैर की दो-तीन उंगलियां भी जली हैं। पुलिस को रस्सी से गला घोटकर हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस को शक है कि हत्यारा राजेंद्र का कोई बेहद करीबी है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि घटना स्थल पर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। इससे यह शक है कि हत्यारा राजेंद्र के साथ ही धर्मशाला में गया था या फिर पहले से वहां मौजूद था। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed