फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raw liquor distillery caught in history sheeter's house

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर के घर में पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठी

Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor distillery caught in history sheeter's house
भोजीपुरा। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर छापा मारकर मंगलवार को कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर निर्मित 20 लीटर शराब बरामद की। 100 लीटर लहन को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर के घर में कच्ची शराब की भट्ठी चलने की सूचना मिली। पुलिस ने मंगलवार शाम हिस्ट्रीशीटर राजू के घर में छापा मारा। छापे के दौरान राजू के घर में कच्ची शराब की भट्ठी धधकती मिली। पुलिस को मौके से 20, लीटर निर्मित शराब व 100 लीटर लहन मिला। शराब व उसके उपकरणों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर डकैती, हत्या व दो मादक पदार्थों की तस्करी, एक शस्त्र अधिनियम व आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed