फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravana gave the message of voting while ramlila in bareilly

Bareilly: रामलीला में वध से पहले रावण ने दिया ये संदेश, हर जिम्मेदार नागरिक के लिए है जरूरी

Thu, 26 Oct 2023 08:43 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

रामलीला मंचन के दौरान रावण बने कलाकार ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपील की कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं।

विज्ञापन
Ravana gave the message of voting while ramlila in bareilly
मढ़ीनाथ में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मढ़ीनाथ नेकपुर रामलीला मैदान में बुधवार को रावण के पुतला का दहन किया गया। इससे पहले मंचन के दौरान रावण बने कलाकार ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपील की कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। आधार कार्ड से अपनी वोटर आईडी को लिंक कराएं। मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले इसे जरूर देखें। चुनाव में हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। रामलीला मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विद्यार्थियों ने किया राम-रावण युद्ध लीला का मंचन
मानस स्थली सह शिक्षा युक्त आवासीय विद्यालय में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता और प्रबंधक प्रेमशंकर अग्रवाल का प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धर्मयुद्ध, राम-रावणयुद्ध का मंचन किया। सभी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले का दहन करने के बाद अतिशबाजी की गई। फूड स्टॉल पर लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा मालीवाड़ा में दशहरा मेले का आयोजन
विराट दशहरा मेला कमेटी ब्रह्मपुरा मालीवाड़ा की ओर से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व रावण के स्वरूपों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। भाजपा नेता एडवोकेट अनिल सक्सेना व पार्षद कपिल कांत सक्सेना भी मौजूद रहे। 

शोभायात्रा मालीवाड़ा चौक से भूड़ की मठिया, आर्य समाज मंदिर, कला केंद्र स्कूल, जाटवपुरा चौराहे होते हुए मेला परिसर में संपन्न हुई। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रावण और मेघनाद का पुतला दहन किया गया। अध्यक्षता नीरज सैनी ने की। संरक्षक हर्ष अग्रवाल, सुनील सैनी, अरविंद सैनी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed