{"_id":"65a7bb3a159a76a775044b2c","slug":"ration-will-be-distributed-through-electronic-machine-from-march-in-bareilly-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-पॉस मशीन से लिंक इलेक्ट्रॉनिक कांटे से होगा राशन का वितरण, थमेगी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-पॉस मशीन से लिंक इलेक्ट्रॉनिक कांटे से होगा राशन का वितरण, थमेगी घटतौली
Wed, 17 Jan 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 05:04 PM IST
सार
कोटेदार अब राशनकार्ड धारकों को तय मात्रा से कम राशन नहीं दे सकेगा। मार्च से ई पॉस मशीन से लिंक इलेक्ट्रॉनिक कांटे से राशन का वितरण होगा। इसके लिए सभी कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में राशन वितरण में घटतौली की आशंका पर अंकुश लगाने के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक कांटे से लिंक ई-पॉस मशीन से वितरण होगा। डीएम रविंद्र कुमार ने पूर्ति विभाग को 31 जनवरी तक प्राप्त ई-पॉस मशीनों का निर्धारित समय में प्रशिक्षण शुरू कराने के लिए कहा है, ताकि मार्च से वितरण शुरू हो सके।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक ई-पॉस मशीनों के जरिये मार्च से राशन का वितरण कराया जाना है। 31 जनवरी से इलेक्ट्रॉनिक कांटे से लिंक ई-पॉस मशीन भी बरेली आ जाएंगी। डीएम रविंद्र कुमार ने मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Weather: 15 मिनट में अपडेट होगी मौसम की रिपोर्ट, बरेली के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन से मिलेगा सटीक पूर्वानुमान
विज्ञापन
कोटेदारों को नई मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी तहसील स्तर पर दिया जाएगा। मशीनों की स्टांपिंग बाट-माप विभाग की ओर से फरवरी में कराया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि राशन वितरण में घटतौली की शिकायतें मिल रही थीं। दावा किया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगने से घटतौली नहीं हो सकेगी।