Bareilly: जिला अस्पताल के वार्डों में चूहों की भरमार, मरीज और तीमारदार परेशान; संक्रमण का खतरा
जिला अस्पताल में चूहों की भरमार है। ये चूहे अक्सर वार्डों में जहां-तहां घूमने मिल जाएंगे। मंगलवार को एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बड़ा सा चूहा मरीज के बेड के नीचे रखे प्लेट में बचा भोजन, बायोमेडिकल वेस्ट, बिस्किट के रैपर कुतरते नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जिला अस्पताल में मानव संसाधन की भले ही कमी हो, लेकिन चूहों की तादाद भरपूर है। देर रात सन्नाटा होने पर वार्डों में चूहों की दौड़ शुरू होती है। ये मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वार्ड के अंदर चूहे दिखाई दे रहे हैं। चूहों की वजह से संक्रमण फैलने का भी खतरा है।
बीते दिनों रामपुर के जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों के ऊपर देर रात चूहे घूमते नजर आए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल बरेली का वीडियो सामने आया। वीडियो में चूहे मरीजों के बेड के नीचे रखे प्लेट में बचा भोजन, बायोमेडिकल वेस्ट, बिस्किट के रैपर आदि कुतरते नजर आ रहे हैं। दो मिनट के वीडियो में चूहे बेड पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है।
चूहों के काटने से होती है गंभीर बीमार
बताया जाता है कि अस्पताल के वार्ड में लगे उपकरणों के तार चूहे कुतर देंगे तो गंभीर हालत में भर्ती मरीज की जान जोखिम में पड़ने की आशंका है। वहीं, चूहों के काटने से स्क्रब टायफस जैसे जानलेवा रोग होने की भी आशंका रहती है। इसकी चपेट में आने पर कोई इलाज भी नहीं है।
वार्ड में चूहों की आवाजाही के संबंध में वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जानकारी की जाएगी। अगर ऐसा है तो चूहों को पकड़ने और उन्हें भगाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी जिला अस्पताल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.