फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rashika won, awarded the winners

Bareilly News: राशिका ने मारी बाजी, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Tue, 10 Feb 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rashika won, awarded the winners
बरेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास क्षेत्र कांधरपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 50 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखौरा की कक्षा 8 की छात्रा राशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय रौंधी की चांदनी ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय हडौलिया के ज्ञान चंद्र ने तृतीय, कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर की अर्शी ने चतुर्थ, मानपुर चिकिटिया की अनोज ने पंचम स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी पूरन लाल और एसआरजी अनिल कुमार चौबे ने विजेताओं को स्टेशनरी किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ये पांचों विजेता अब 12 फरवरी को होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान एआरपी प्रमोद कुमार, प्रियंका गुप्ता, ब्रजेश सोलंकी, लक्ष्मण दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed