फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rar in SP: After Azam now Shahjil also increased the distance refused to meet the party delegation

बरेली: सपा के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की विधायक शहजिल का पेट्रोलपंप ध्वस्त करने की जांच

Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 26 Apr 2022 07:37 PM IST
सार

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पहले अपर आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद  मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
Rar in SP: After Azam now Shahjil also increased the distance refused to meet the party delegation
शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को ध्वस्त करने के मामले की जांच करने मंगलवार को सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली पहुंचा। जांच के बाद विधान परिषद में नेता विरोधी दल डॉ. संजय लाठर ने प्रेसवार्ता में कहा कि पेट्रोल पंप नियमानुसार संचालित हो रहा था। बीडीए ने नियमों को दरकिनार कर कार्रवाई की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पहले अपर आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद  मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। जांच के बाद नेता विरोधी दल डॉ. संजय ने कहा कि पेट्रोल पंप का संचालन सभी विभागों की एनओसी जारी होने के बाद ही होता है। विधायक शहजिल इस्लाम ने भी एनओसी लेने के बाद ही पंप का संचालन शुरू किया। बीडीए में नक्शा के लिए आवेदन किया। 10 लाख रुपये भी जमा किए। नक्शा पास करने का अनुरोध किया तो जवाब मिला कि सभी पंप ऐसे ही चल रहे हैं, आप भी चलाइए। इसके बावजूद शहजिल इस्लाम ने कोई पक्का निर्माण नहीं कराया। सिर्फ अस्थायी शेड डालकर पंप शुरू किया। बीडीए ने नियमों को दरकिनार कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन

नेता विरोधी दल का कहना था कि मुलाकात के दौरान एनओसी के संबंध में जिलाधिकारी ने टेंपरेरी एनओसी दिए जाने की बात कही है। तीनों अधिकारियों को प्रतिनिधि मंडल की ओर से पत्र दिया गया है। इसमें पंप ध्वस्त करने से पहले नोटिस न देने, पंप ध्वस्त करने के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई और दूसरे पंप किसके संरक्षण में चल रहे हैं, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई आदि सवालों पर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

हजारों नोटिस जारी हुए, कार्रवाई क्यों नहीं हुई

डॉ. संजय लाठर ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रकरण के संबंध में स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनसे कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई। मौके का मुआयना किया। पता चला कि बरेली में बीडीए की तानाशाही चल रही है। अब तक हजारों लोगों को नोटिस देकर उनसे रिश्वतखोरी की गई है। 195 अवैध कॉलोनी का निर्माण बीडीए अफसरों ने रिश्वत लेकर करा दिया है। 80 फीसदी पेट्रोल पंपों की कंपाउंडिंग, नक्शे पास और अन्य कार्रवाई नहीं हुई है। बीजेपी नेताओं के पंप, नर्सिंग होम, यूनिवर्सिटी आदि संस्थान और प्रतिष्ठान बगैर कंपाउंडिंग, बगैर नक्शे और अवैध तरीके से बीडीए के संरक्षण में चल रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।

भाजपा नेता के पंप को किया सील, तोड़ा क्यों नहीं

नेता विरोधी दल का कहना था कि विधायक शहजिल इस्लाम के पंप से तीन किलोमीटर आगे एक भाजपा नेता के पंप पर तमाम खामियां हैं पर उसे तोड़ा नहीं गया। सिर्फ सील किया गया है। अब सपा नेता खुद और स्वतंत्र एजेंसी से भाजपा नेताओं के कितने प्रतिष्ठान हैं, जिन्होंने एनओसी नहीं ली है, लैंडयूज चेंज नहीं कराया है, कंपाउंडिंग नहीं कराई पर निर्माण करा लिया, इसकी जांच कराएंगे। रिपोर्ट को विधानसभा, संसद तक लेकर जाएंगे और विधायी ताकत का प्रयोग क र उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कहा, सरकार आतंक फैलाना चाहती है, ताकि विपक्ष सवाल न उठाए।

शहजिल इस्लाम से नहीं हो सकी मुलाकात

विधायक शहजिल से मुलाकात के सवाल पर डॉ. संजय ने बताया कि शहर से बाहर होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं हुई पर फोन पर प्रकरण के संबंध में सारी बातचीत हुई है। जांच टीम में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर के अलावा पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed