फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped the girl after taking her to a locked house

Bareilly News: बंद पड़े मकान में ले जाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Raped the girl after taking her to a locked house
हाफिजगंज। बंद पड़े खाली मकान में ले जाकर युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की बहन के मौके पर पहुंचने पर उसे भी धमकी देता हुआ भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की शाम 19 वर्षीय पुत्री घर के पास पास में ही बकरी के बच्चे को लेकर कुछ दूरी पर गई थी। वहां गांव के युवक ने उसे अकेला देख पकड़ लिया और चाकू दिखाकर पास में ही खाली पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी, इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह, एसआई नरेंद्र मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed