फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape Victim Fathers says over Asaram after Hyderabad Encounter Case

दुष्कर्म पीड़िता के पिता बोले- आसाराम का हो गया होता एनकाउंटर, तो नहीं होतीं दुष्कर्म की घटनाएं

Fri, 06 Dec 2019 10:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim Fathers says over Asaram after Hyderabad Encounter Case
आसाराम

हैदराबाद एनकाउंटर मामले के बाद आसाराम द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म आरोपी आसाराम का अगर पहले ही एनकाउंटर हो गया होता, तो यह दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होती। दुष्कर्म करने वालों को घटना करने से पहले दस बार सोचना पड़ता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आसाराम ने अपनी ताकत के बल पर उनके केस में चार गवाहों की हत्या करवा दी। साथ ही तीन गवाह गायब करा दिए। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। आज आसाराम उम्र कैद की सजा काट रहा है।  

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी

बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस तरह आरोपियों ने रची साजिश

ये मामला 27-28 नवंबर की रात का है। चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन, केशवुलू  जब थोंडुपली ओआरआर टोल प्लाजा पर शराब पी रहे थे तभी महिला डॉक्टर को वहां स्कूटर खड़ा करते देखा। तभी इन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली। 

इन लोगों ने जानबूझकर महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर कर दी थी। इसके बाद मदद करने के बहाने उसे एक सुनसान जगह लेकर गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। बाद में पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इन्होंने पीड़िता का स्कूटर कोथुर में खड़ा किया और सुबह पांच बजे ट्रक को आरामगढ़ ले गए। पुलिस को पीड़िता की अधजली लाश फ्लाईओवर के नीचे मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed