फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape on the pretext of job

Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म

Wed, 19 Apr 2023 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
rape on the pretext of job
फरीदपुर। प्राइवेट अस्पताल में नर्स युवती को सरकारी अस्पताल में संविदा पर नौकरी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के एक आरोपी ने उसे रिजार्ट के कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जुनैद अंसारी और उसके ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। इन दिनों वह बरेली में ही रह रही है। काम के दौरान ही उसकी जान-पहचान फरीदपुर के रहने वाले दूसरे समुदाय के मोहम्मद जुनैद अंसारी से हुई। 17 अप्रैल को आरोपी फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे बरेली से अपनी कार में बिठाकर फरीदपुर के हरिनाम रिसार्ट में ले गया। आरोपी ने बताया कि इंटरव्यू के लिए डॉक्टर यहीं आएंगें। काफी देर इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। आरोप है इस बीच जुनैद के ड्राइवर ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। धमकी देकर आरोपी जुनैद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता घर चली गई। मंगलवार को हिम्मत जुटाकर वह फरीदपुर थाने पहुंची। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया। इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed