{"_id":"67bce046990fc53aca0fb9d2","slug":"rape-of-two-innocent-sisters-police-shot-the-accused-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-587128-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो मासूम बहनों से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो मासूम बहनों से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दो मासूम बहनों के साथ दरिंदगी की गई। मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो खोखे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला ने रविवार रात इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई कि उनके पति के परिचित शिकारपुर चौधरी निवासी मुनब्बर हसन मंसूरी का घर आना-जाना रहता है। रविवार को महिला के पति काम पर गए थे। वह भी दूसरे लोगों के घरों में काम करने गई थी। घर में आठ और पांच साल की दो बेटियां थीं। तभी मुनब्बर उनके दरवाजे पर आया और पीने के लिए पानी मांगा। बड़ी बेटी ने उसे पानी दिया। तब मुनब्बर बहाने से अंदर आ गया। उसने उनकी दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कीं। फिर उनकी बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर वह घर पहुंचीं तो आरोपी भाग गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। कुछ घंटे बाद ही वह बड़ा बाइपास पर ब्लू डायमंड होटल के पीछे दिखा। पुलिस ने टोका तो आरोपी ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। अमर उजाला ब्यूरो