{"_id":"61abcba9bcc08d659d22df8c","slug":"rape-done-on-the-pretext-of-marriage-then-poisoned-in-cold-drink-bareilly-news-bly468152389","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर कोल्ड ड्रिंक में दे दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर कोल्ड ड्रिंक में दे दिया जहर
विज्ञापन
demo pic
थाना बारादरी में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली। इज्जतनगर के बिहारकलां में रहने वाले अशरफ, उसके भाई बंटी और बहनोई शानू के खिलाफ थाना बारादरी में दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि दो साल पहले अशरफ अपनी दुकान के बराबर में बने मकान में ले गया और फिर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। करीब तीन महीने पहले उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो अशरफ ने कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर जहर दे दिया, जिसके चलते वह कई दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। उसके बाद से ही अशरफ का भाई बंटी व बहनोई शानू उन्हें धमकी दे रहे हैं। साथ ही आरोपी दूसरी शादी भी कर रहा है। युवती की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।