{"_id":"5d9ceda68ebc3e015e1b7094","slug":"rape-bareilly-news-bly379326728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर दो दिन तक किशोरी से दुष्कर्म, बेहोशी में किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर दो दिन तक किशोरी से दुष्कर्म, बेहोशी में किया निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सहेली के घर जा रही एक किशोरी का रास्ते से अपहरण करने के बाद घर में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया गया। नशे की हालत में उसके साथ निकाह भी कर लिया। किसी तरह भागने में कामयाब हुई किशोरी अपने घर पहुंची जिसके बाद उसके पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, हालांकि घटना को संदिग्ध भी बता रही है।
बारादरी इलाके की एक किशोरी दो दिन लापता रहने के बाद चार अक्तूबर को अर्द्धबेहोशी की हालत में घर पहुंची। उसके हाथ-पैरों में मेहंदी लगी थी। किशोरी ने परिवार वालों को बताया कि दो अक्तूबर को सहेली के घर जाते वक्त जगतपुर पानी की टंकी के पास जगतपुर का निहाल उसका अपहरण कर अपने घर ले गया जहां उसके साथी आबिद, शब्बू और कासिम भी थे। किशोरी के मुताबिक उसे वहां नशा देकर निहाल ने उनके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक वह उसे बंधक बनाए रहा। चार अक्तूबर को उसे होश आया तो हाथों में मेहंदी देखकर वह चौंक गई। आरोपियों ने उसे बताया कि उसका निकाह हो गया है। उसी दिन वह किसी तरह वहां भाग निकली और घर पहुंच गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि मौलाना उवैश रजा ने उसकी बेटी का जबरन निकाह कराया। किशोरी को लेकर उसका पिता आरोपियों के घर पहुंचा तो उन्होंने उससे मारपीट की और घर से भगा दिया। आरोप है कि एजाज नगर गौटिया के अनवर ने भी उसे धमकाया।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता के आरोप संदिग्ध हैं। किशोरी के दिनदहाड़े अपहरण की बात कही जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। किशोरी का परिवार भी दो दिन तक चुपचाप बैठा रहा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।