{"_id":"5d8bc5288ebc3e01525599ff","slug":"rape-bareilly-news-bly3776658180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद वायरल किया छात्रा का वीडियो, शादी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद वायरल किया छात्रा का वीडियो, शादी टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। साल भर पहले कोल्डड्रिंक में नशा देकर किए दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो युवती की शादी टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो पीड़िता ने भाई के साथ आकर डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर पर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
साल भर पहले भोजीपुरा इलाके के एक गांव की छात्रा स्कूल से पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में तीन लड़के मिले जिनमें दो गांव के ही थे और एक नवाबगंज के गांव का था। गांव के लड़कों ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एकांत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली। पीड़िता के मुताबिक तीनों लड़के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करते रहे। अगस्त में उसकी शादी तय हुई तो उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया जो उसके ससुराल वालों के साथ उसके भाई पर भी पहुंच गया। इससे उसकी शादी टूट गई। पीड़िता बुधवार को अपने परिवार के साथ डीआईजी से मिली। डीआईजी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए भोजीपुरा इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी विक्रम व उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, नशा देने, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।