फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

कछला में दुष्कर्म के बाद किशोरी को ट्रेन के आगे फेंकने में दोनों युवक नामजद

Fri, 13 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
rape
उझानी (बदायूं)। कछला निवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसे ट्रेन के आगे फेंककर हत्या के मामले में पुलिस बुधवार देर रात बैकफुट पर आ गई। घटना को आत्महत्या ठहराने में जुटी पुलिस के लिए घटनास्थल पर बना किशोरी का वह वीडियो भी काम नहीं आया, बल्कि किशोरी का एक वीडियो और सामने आया, जिसमें वह कस्बे के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और ट्रेन के आगे फेंक दिए जाने का आरोप लगा रही है। अब लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत नामजद दोनों युवकों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

छह सितंबर को सामने आए पूरे घटनाक्रम पर गौर करें तो किशोरी के पिता की ओर से कहा गया था कि एक दिन पहले शाम को उसकी बेटी को कस्बे के ही छोटू और विशाल ने अगवा कर लिया था। दोनों ने उसके साथ रात में सामूहिक दुष्कर्म किया फिर सुबह में कछला स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के आगे फेंक दिया गया था। बरेली में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि कछला पुलिस चौकी पर घटना के अगले दिन ही तहरीर दे दी गई थी लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय घटना को आत्महत्या ठहराने में जुटी रही। पुलिस ने इस दौरान किशोरी का जो वीडियो अफसरों को भेजा, उसमें कोई खास बात सामने नहीं आने से वह भी अफसरों को संतुष्ट नहीं कर पाया। इसके विपरीत, किशोरी का एक और वीडियो बयान सामने आया। वह उसमें कस्बे के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और ट्रेन के आगे फेंक दिए जाने का आरोप लगा रही है। कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात पिता की ओर से तहरीर मिली। उसके आधार पर छोटू और विशाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना भी शुरू कर दी गई है। विवेचना में घटना से जुड़े प्रत्येक साक्ष्य को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

...तो फिर चश्मदीद है मृतका की छोटी बहन
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने सात सितंबर को ही साफ कर दिया था कि वह उस दिन पत्नी के साथ ससुराल गया था। उसकी दोनों बेटियां शौच को गईं थीं, जिनमें उसकी बड़ी बेटी को दोनों युवकों ने अगवा कर लिया था। छोटी बेटी ने अगले दिन जब उसे यह बात बताई तो पुलिस के सामने भी हकीकत बयां कर दी गई थी। मृतका की छोटी बहन दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती है। विवेचना के दौरान उसका बयान भी अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed