फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ranking of BA schools will be decided on 33 parameters

Bareilly News: बा स्कूलों की 33 मानकों पर तय की जाएगी रैंकिंग

Thu, 27 Jul 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 27 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ranking of BA schools will be decided on 33 parameters
बरेली। जिले के कस्तूरबा स्कूलों की 33 मानकों की रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। इन मानकों की रिपोर्ट तैयार करके प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिससे स्कूलों का जिलेवार आकलन किया जा सकेगा। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से हर ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 18 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में सौ छात्राओं को आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाएं और बेहतर शिक्षण के लिए 33 मानक तय किए गए हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि एआरपी स्थलीय निरीक्षण के जरिए रिपोर्ट तैयार करके प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके लिए एआरपी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन मानकों पर जारी होगी रैंकिंग-
विद्यालयों में पुस्तकालय, रंगाई-पुताई, चहारदीवारी व गेट, गार्ड रूम, होमगार्ड व पीआरडी की तैनाती, पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था, हैंडपंप, सोलर पैनल, स्थाई बिजली कनेक्शन, इन्वर्टर, जेनरेटर, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक, फर्नीचर, पंखे, कूलर आदि मानकों के आधार पर विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed