फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlila Brihmpuri Staged seven

बृह्मपुरी में रामलीला  का मंचन सात से

Sun, 05 Mar 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 05 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Brihmpuri Staged seven
Ramlila Brihmpuri Staged seven - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली पर इस बार भी बृह्मपुरी में एतिहासिक रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। यह एक मात्र ऐसी रामलीला है जो होली के मौके पर 157 साल से होती आ रही है। इस बार इसकी थीम ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ तय की गई है। 
विज्ञापन

श्रीराम लीला सभा के बैनर तले होने वाली यह रामलीला सात मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए आयोध्या के कलाकार यहां पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने बृह्मपुरी श्री नरसिंह मंदिर में प्रेस को बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की तरह गरीब बेटियों की शिक्षा एवं शादी में उन बेटियों को आर्थिक मद्द प्रदान करना है जो गरीब हैं। इसके अलावा रामलीला के माध्यम से कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने के भी प्रयास होंगे, ताकि भारतीय संस्कृति एवं मर्यादा को संरक्षण दिया जा सके। इसके तहत हर धर्म के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

कमेटी के महामंत्री राधा कृष्ण शर्मा प्रहलाद ने बताया कि इस बार भी रामलीला मेले के दौरान राम लीला स्थल पर ठेले, खोंमचे, फड़ के दुकानदारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए अविनाश शंखधार, इंद्र देव त्रिवेदी, अमित अरोड़ा, सचिन मेहरा, श्री राम शंखधार, रंजीत रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा, मोहित टंडन, राम कुमार भारद्वाज, आलोक शंखधार, महेश पंडित आदि को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब न पीने की अपील 
बरेली। श्री राम लीला सभा ब्रह्मपुरी की ओर से आम जन से अपील की गई है कि होली पर राम बारात के दिन शराब न पीयें। कमेटी के लोगों ने यह भी बताया कि होली पर उनकी कमेटी की ओर से निकलने वाली रामबारात के लिए सभी वालेंटियर्स को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जो जुलूस की व्यवस्था पर नजर रखेंगे।  


विधायक का नगर निगम को पत्र
बरेली। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि होली पर 12 मार्च को निकलने वाली रामबारात का हवाला देते हुए बिहारीपुर ढाल की जरजर पड़ी सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा है। साथ ही साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति की ओर भी ध्यान दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed