फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganganagar Residential Scheme: People of Chandpur Bichpuri furious after giving notice to give up possession

रामगंगानगर आवासीय योजनाः कब्जा छोड़ने को नोटिस देने से भड़के चंद्पुर बिचपुरी के लोग

Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ramganganagar Residential Scheme: People of Chandpur Bichpuri furious after giving notice to give up possession
चांदपुर बिचपुरी के लोगों सुरेश शर्मा नगर चौराहा जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। चंदपुर बिचपुरी के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क से हटाया तो वे फुटपाथ पर धरने पर बैठ गए और बीडीए वीसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गांव वाले रामगंगानगर आवासीय योजना की जमीन से कब्जा हटाने के लिए नोटिस मिलने से नाराज हैं। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण ने एक माह पहले रामगंगानगर आवासीय योजना की जमीन पर काबिज करीब छह सौ परिवारों को नोटिस जारी कर कब्जा छोटने को कहा है। इससे ग्रामीण नाराज हैैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे सौ से ज्यादा गांव वाले सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर पहुंचे और बीडीए वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीलीभीत की ओर आने-जाने वाला यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क से हटाया तो वे चौराहे पर ही फुटपाथ पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान सनातनी युवा कल्याण संगठन से जुड़े कुछ लोग भी ग्रामीणों के समर्थन में बैनर लेकर पहुंचे और बीडीए के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने बीडीए की कार्रवाई को एक धर्म के खिलाफ बताते हुए इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की तो वहां धार्मिक नारे लगने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण उनकी जमीन छीनना चाहता है। बीडीए जिस जमीन को खाली करने के लिए नोटिस दे रहा है, उस पर वे कई साल से मकान बनाकर रह रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीण धरना-प्रदर्शन खत्म करके डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट चले गए। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे शिखर श्रेहान और यशवीर सक्सेना ने बताया कि करीब छह सौ परिवार 17 वर्षों से वहां मकान बनाकर रह रहे हैं। सभी के पास बैनामे और जमीन के कागजात हैं लेकिन बीडीए अब इस जमीन को अपनी बताकर निर्माण तोड़ने पर अड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह का कहना है कि प्राधिकरण ने रामगंगानगर योजना की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस दिए हैं। बीडीए ने वर्ष 2004 में इस जमीन का अधिग्रहण किया था। जमीन बीडीए की ही है। कुछ लोगों ने उस पर कब्जा करके मकान बना लिए हैं। उन्हें खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। तय अवधि में इन लोगों ने कब्जे नहीं हटाए तो बीडीए अवैध निर्माण तुड़वा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed