{"_id":"676f11930308a3e53702f104","slug":"ramganganagar-parks-will-be-improved-in-five-sectors-greenery-will-be-visible-bareilly-news-c-4-lko1064-549875-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगानगर... पांच सेक्टरों में संवरेंगे पार्क, दिखेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगानगर... पांच सेक्टरों में संवरेंगे पार्क, दिखेगी हरियाली
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन, चार, पांच, सात और नौ में पार्कों का सुंदरीकरण जल्द शुरू करेगा। आवासीय योजना में लंबे समय से पार्क बदहाल हैं। सुंदरीकरण के काम पूरे होने के बाद लोगों को टहलने जाने के लिए एक बेहतर स्थान मिल सकेगा।
आवासीय योजना में कुल 12 सेक्टर हैं। पहले चरण में उन पांच सेक्टरों का चुनाव पार्कों के सुंदरीकरण के लिए किया गया है, जहां लोग रहने लगे हैं। इन सेक्टरों के दो-दो पार्कों में पौधे लगाने के साथ ही पौने दो मीटर चौड़ा पैदल पथ बनेगा। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की बेंच बनेंगी।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रखने के आदेश भी दिए गए हैं। अवर अभियंताओं को सेक्टर वार जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे स्ट्रीट लाइट का रात में निरीक्षण करेंगे और बताएंगे कि कहां क्या स्थिति है। इसके बाद लाइटों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
25 करोड़ से बनेगी लाइब्रेरी
बरेली विकास प्राधिकरण रामगंगानगर आवासीय योजना में 25 करोड़ रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। लाइब्रेरी में एक संग 500 बच्चे पढ़ सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए केबिन बनेंगे। यह एक ऐसी लाइब्रेरी होगी जिसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। अंतिम रूप दिए जाने के बाद टेंडर निकलेंगे तब काम होगा। अमर उजाला ब्यूरो