फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ramganga chaubari mela starts

रामगंगा के घाट पर मंत्रों की गूंज के साथ शुरू हुआ चौबारी मेला

Sat, 05 Nov 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
ramganga chaubari mela starts
बरेली। रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले कार्तिक मेले का शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ आधिकारिक उद्घाटन हो गया। इसके साथ ही रामगंगा मेले में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों और झूलों के साथ ही मेले में कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाए हैं। पूर्णिमा पर मुख्य स्नान से पहले मेला सजाने के लिए मेला प्रबंधन कमेटी और संबंधित विभाग जुट गए हैं।
विज्ञापन

करीब तीन साल तक कोरोना महामारी की वजह से मेले का आयोजन प्रभावित रहा। पिछले साल आयोजन भी हुआ मगर रंगत फीकी रही। इस बार मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 15 दिनों से रामगंगा तट पर तैयारियां चल रही थीं। घाट पर साफ-सफाई के साथ ही जमीन समतल करके रास्ते बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानी न हो इसके लिए रामगंगा की भी साफ-सफाई का काम किया गया है। वन्य जीव प्रभाग ने भी रामगंगा स्वच्छता जागरुकता के लिए कैंप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेले के उद्घाटन के दौरान सभी विभागों के अफसर और लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह, एसडीएम सदर प्रत्युष पांडेय, सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह आदि ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह बांस बल्लियां लगाकर की लाइटिंग
मेले को भव्य रूप देने के लिए रामगंगा तट पर जगह-जगह बांस की बल्लियां लगाकर लाइटिंग की गई है। मेला कमेटी प्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि मेले को बेहद आकर्षक और विस्तार के साथ लगाया गया है। लाइटिंग, बैरिकेटिंग, नाव, गोताखोर, साफ-सफाई, पेयजल के लिए हैंडपंप, अस्थायी शौचालय, आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य स्नान के लिए सफाई कर्मचारी, नाविक, स्काउट आदि के सहयोग से सफाई अभियान भी चल रहा है।

आसपास जिलों के बेहतरीन उत्पादों के लगेंगे स्टॉल
मेला आयोजन समिति के श्यामवीर सिंह के मुताबिक मेले में अभी खानपान के साथ ही घरेलू सामान और सौंदर्य प्रसाधन की करीब सौ से ज्यादा दुकानें लग चुकी हैं। मुरादाबाद के बर्तनों और पीतल-तांबे की कलाकृतियों, शाहजहांपुर की कालीन, पीलीभीत की बांसुरी आदि के स्टॉल लगेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच सजाए जा रहे हैं। बड़े झूले भी लग चुके हैं। ये जांच के बाद संचालित होंगे। शुक्रवार को मेले के रूट पर जगह-जगह लोग दुकानें सजाते नजर आए। बताया कि अबकी बार ‘तंबुओं का शहर’ पिछले सालों की अपेक्षा बेहद भव्य होगा। पूजन के दौरान मेला समिति के अमरजीत सिंह, उदयपाल सिंह, अवधेश सिंह, शंकर, डॉ. योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed